আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षकों के 14580 पदों पर अविलम्ब नियुक्ति की मांग को लेकर अभाविप का प्रदर्शन

Published on: August 28, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2019 की अधूरी प्रक्रियाओं को अविलम्ब पूरा कर इन पर पदस्थापना करने की मांग को लेकर जिलेभर के चार स्थानों में सांकेतिक प्रदर्शन किया है, जिसके अन्तर्गत कोविड-19 के चलते सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाते और शारीरिक दूरियां बनाते हुए शंख, घण्टे, मंजीरे आदि बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया. अभाविप के महासमुंद जिला संयोजक ऐश्वर्य पुरोहित ने बताया कि प्रदेश के विद्यालयों मे नियमित शिक्षकों की आवश्यकता एक लम्बे समय से अनुभव की जाती रही है. शिक्षक भर्ती 2019 हेतु शासन द्वारा विज्ञापन जारी करने के पश्चात् आशा की एक किरण भी जगी थी, किन्तु विज्ञापन जारी होने के बाद 17 माह और चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद 8 महीने बीत जाने के उपरान्त भी पदस्थापना नहीं हो सकी है.

http://अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी लड़की ने खोल दीं आंखें


इस शिक्षक भर्ती में कुछ प्रक्रियाएं अभी भी शेष हैं, जिसके कारण सभी 14580 अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है. इस विषय पर शासन द्वारा भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्रोण पटेल ने कहा कि परिषद् ने इस महत्त्वपूर्ण विषय पर सरकार के ढुल-मुल रवैये को लेकर भी कई प्रश्न उठाए हैं, जैसे- छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भारी कमी होने के कारण नियुक्ति शीघ्रातिशीघ्र की जानी चाहिए थी, फिर भी, पदस्थापना में इतना विलम्ब क्यों किया जा रहा है और जब सरकार इस संकटकाल में अन्य सभी कार्य कर रही है, जैसे – संविदा शिक्षकों की भर्ती, संविलियन, स्थानांतरण आदि, तो इनके साथ-साथ शिक्षक भर्ती 2019 की यह प्रक्रिया भी आगे पूरी क्यों नहीं की जा रही है. शिक्षक भर्ती के विषय पर ही आर्थिक संकट का बहाना क्यों बनाया जा रहा है, जबकि इसे पिछले सत्र के बजट में ही शासन द्वारा स्वीकृत किया जा चुका था?

http://DC को बड़ा झटका, IPL 2020 से बाहर हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज

अभाविप के नगर मंत्री कुम्भज चन्द्राकर ने बताया कि परिषद् ने इस विषय पर पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया था कि सरकार शिक्षक-अभ्यर्थियों और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षक भर्ती 2019 की पदस्थापना संबंधी इस प्रक्रिया को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के लिए यथोचित निर्णय लें. किन्तु सरकार की उदासीनता के चलते परिषद् को इस सांकेतिक प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा. अलग-अलग स्थानों पर हुए इन प्रदर्शनों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ अग्रवाल, महासमुंद नगर कार्यालय मंत्री गुलाब ठाकुर, देव पटेल, नगर सहमंत्री रोशन बग्गा, कुबेर यदु व योगेश सोनवानी, नगर कार्यालय मंत्री गुलाब ठाकुर, निशान्त साहू, संजय चन्द्राकर, सुरेन्द्र यादव, लोकेश साहू, रियाज़ खान सहित जिले के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now