আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षकों के 14580 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति

Published on: July 31, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी है. यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है. आज यहां मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी किए जाएं, नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के वित्त निर्देश क्रमांक 21/2020 के अनुसार होगा.

http://गर्मजोशी से मिले धरमदास महिलांग और अग्नि चंद्राकर

शिक्षकों की संविदा भर्ती के लिए 3 अगस्त से साक्षात्कार, अंतिम पात्रता सूची प्रकाशित

बलौदाबाजार. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत जिले में शिक्षकों की संविदा भर्ती के लिए अंतिम पात्रता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. साक्षात्कार 3 अगस्त से शुरू किया जा रहा है. अंतिम सूची का अवलोकन जिले की सरकारी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बलोदाबाजार डॉट जीओव्ही डॉट इन पर किया जा सकता है. गौरतलब है कि जिले की पांच विकासखण्डो- बिलाईगढ़, कसडोल, पलारी, भाटापारा एवं सिमगा में प्रस्तावित अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है. जिला मुख्यालय में पिछले वर्ष से ही संविदा शिक्षकों की भरती के बाद पढ़ाई शुरू हो चुकी है. अंतिम पात्रता सूची में शामिल आवेदकों का साक्षात्कार 3 अगस्त से यहां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शुरू होगा.

http://दादी के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया फिर किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now