আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दादी के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया फिर किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Published on: July 31, 2021
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. एक 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने बुरी तरह पीटा भी बाद बच्ची को घर के बाहर छोड़कर भाग गया. मासूम ने रोते हुए दादी को घटना के बारे में बताया तब मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. वह अस्पताल में भर्ती है. जानकारी के मुताबिक नवागढ़ क्षेत्र में 8 साल की बच्ची अपनी दादी और पिता के साथ रहती है. उस रात वह दादी के पास थी जबकि पिता दूसरे कमरे में सोए थे.

http://हायर सेकेंडरी ओपन स्कूल मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित, 98.20% परीक्षार्थी पास

रात करीब 12 बजे सुरेश सूर्यवंशी (40) घर में घुस आया और उसे उठा ले गया. उस समय दादी व बच्ची के पिता को कुछ नहीं पता चल पाया. रास्ते में बच्ची की नींद खुल गई तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर आरोपी ने उससे मारपीट की और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. नहर किनारे जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया. घर आकर बच्ची ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और दादी को घटना के बारे में जानकारी दी. सुबह घटना की सूचना नवागढ़ थाने को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

http://कार को बचाते पलटा ईंधन से भरा टैंकर, चालक चोटिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now