नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस में भारी संगठनात्मक बदलाव किए. सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे को AICC के महासचिव के पद से हटा दिया और CWC का पुनर्गठन किया. इसके साथ ही पी चिदंबरम, रणदीप सुरजेवाला, तारिक अनवर और जितेंद्र सिंह को नियमित रूप से सीडब्ल्यूसी में नियुक्त किया गया है. सोनिया गांधी ने संगठनात्मक मामलों में सहायता के लिए एक 6 सदस्यीय विशेष समिति का गठन भी किया है.
इसके अलावा AICC के केंद्रीय चुनाव समिति को भी पुनर्गठित किया गया है. इसके अध्यक्ष के रूप में मधुसूदन मिस्त्री को नियुक्त करने के अलावा राजेश मिश्रा, कृष्णा बायर गौड़ा, एस जतिमानी और अरविंदर सिंह लवली को इसके सदस्य के रूप में चुना गया है. एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला विशेष समिति के सदस्य होंगे. विशेष समिति के ये 6 सदस्य संगठनात्मक और संचालन मामलों में सोनिया गांधी की सहायता करेंगे.
http://सिफारिश और दबाव में आए बिना प्रोटोकॉल के अनुसार मरीजों को कोविड अस्पताल में लें भर्ती : भूपेश
कांग्रेस में हुए बड़े बदलाव
सुरजेवाला को कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया है. उन्हें कर्नाटक का प्रभारी बनाया गया है. प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिवों में मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश, हरीश रावत को पंजाब, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश, तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप, जितेंद्र सिंह को असम, अजय माकन को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा जितिन प्रसाद को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रभारी बनाया है. ताजा बदलाव के बाद पवन कुमार बंसल सचिव प्रभारी प्रशासन होंगे. इसके अलावा मनकीम टैगोर को तेलंगाना का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है. नए सीडब्ल्यूसी सदस्य के तौर पर दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला, मनिकम टैगोर, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, एचके पाटिल, सलमान खुर्शीद, पवन बंसल, दिनेश कुंदुरो, मनीष चतरथ और कुलजीत नागरा की एंट्री हुई है.
http://छत्तीसगढ़ में 2438 नए कोरोना मरीज मिले, 1138 डिस्चार्ज, 25 की मौत
Congress appoints general secretaries and in-charges of All India Congress Committee
Gulam Nabi Azad, Ambika Soni, Moti Lal Vohra, Luzenio Falerio, Mallikarjun Khadge dropped from the list of general secretaries pic.twitter.com/DvD9gjcPYL
— ANI (@ANI) September 11, 2020








