पिथौरा. केंद्र सरकार द्वारा रासायनिक खाद एवं उर्वरक के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में स्थानीय कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं विधायक बसना राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्रीमती रश्मि चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह दीवान के नेतृत्व में केंद्र की किसान विरोधी भाजपा सरकार द्वारा उर्वरकों की कीमतों में तथा पेट्रोल-डीजल के दामों सहित रासायनिक खाद की कीमत में की गई भारी वृद्धि तथा बढ़ी कीमतों को कम करने की मांग को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा एवं युवा कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया.
http://गांव-गांव जाकर जरूरतमंद परिवारों को राशन-सब्जियां बांट रहा कलार समाज
किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा देकर सत्ता में आसीन हुई भाजपा सरकार की नीति एवं नियत स्पष्ट हो चुकी है. किसानों को मात्र 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष देने के एवज में अब भाजपा सरकार किसानों के उपयोग की वस्तुओं खाद, कीटनाशक सहित डीजल-पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए हैं. केंद्र के इस रवैये के कारण क्षेत्र के किसानों में त्राहिमाम की स्थिति है. किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि 1900 रुपए के समर्थन मूल्य का धान 1100 में बेच रहे. किसान अब अपनी फसल के लिए आवश्यक खाद बीज में भी केंद्र सरकार की लूट का शिकार हो रहे हैं. अब किसान समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कब समय आए और वे इस किसानों का शोषण कर उद्योगपतियों का घर भरने वाली सरकार को उखाड़ फेंके. किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस कमेटी सदैव उनके साथ है.
http://देखता रह गया दूल्हा, युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की भर दी मांग
इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष आत्माराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी तथा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत दिलप्रीत खनूजा, अरविंदर छाबड़ा, प्रेमलाल सिन्हा, खीरु पटेल, तरुण पाण्डेय, टेकु साहू, कांशीराम शर्मा, युगल यादव, नरेंद्र सेन, कार्तिक राम ठाकुर, राजू सिन्हा, देवनारायण तिवारी, आकाश महंती, कनक तिवारी, शैलेंद्र डड़सेना, संजय सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, अमरप्रीत छाबड़ा, विकास शर्मा, ज्योतिष अग्रवाल, दिनेश नामदेव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला, उमर हसन, दीपक सिन्हा, अनुज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.
गुजरात की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान तौकते, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट https://t.co/dAWAKsnIED
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 16, 2021







