कोरबा. प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया. कांग्रेस ने कोरबा के नगर निगम पर भी अपना कब्जा कर लिया. शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद नए महापौर निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के ऋतु चौरसिया को एक वोट से पराजित किया है. राजकिशोर प्रसाद को 34 वहीं ऋतु चौरसिया को 33 वोट मिले. बता दें कोरबा नगर निगम में 67 वार्ड हैं जिसमें 31 में भाजपा, 25 कांग्रेस और 11 में जोगी कांग्रेस सहित अन्य ने दर्ज की थी. शहर के नवनिर्वाचित 67 पार्षदों ने एक समारोह के दौरान अपने काम को ईमानदारी और निष्ठापूर्वक संपादित कर जनसेवा करने की शपथ ली. इसके बाद महापौर पद के लिए मतदान हुआ जिसमें कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की.
http://होटल में सेक्स रैकेट चला रही थीं एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री कल देखने जाएंगे फिल्म ‘छपाक‘
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को देखने जाएंगे. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में फिल्म ‘‘छपाक‘‘को टैक्स फ्री कर दिया है. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती और हमारे समाज को जागरूक करती हिन्दी फिल्म छपाक को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है. स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें.
http://SC ने कहा- इंटरनेट अभिव्यक्ति के अधिकार का हिसा, सरकार सभी आदेशों की सात दिन में करे समीक्षा







