আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसान सम्मान निधि पर केन्द्र पर आरोप लगाना बंद करे कांग्रेस : भाजपा

Published on: October 7, 2019
---Advertisement---

रायपुर. भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा है कि किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है. इस योजना से प्रदेश में करीब 34 लाख किसान लाभान्वित हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस की बदलापुर की नीति के चलते केवल 17 लाख किसान ही इसका लाभ ले पा रहे हैं. श्री शर्मा ने कहा कि किसानों के आपात खर्च में सहायता के रूप में दी जाने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता से कांग्रेस परेशान है. देश के सभी किसानों को इस योजना में शामिल करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर चुके हैं. देश की आजादी के बाद किसानों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों के खातों में सीधा पैसा दे रही है.

http://SBI का ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च किया EMI डेबिट कार्ड

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 34 लाख किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए लेकिन मात्र 17 लाख किसानों की खातों की जानकारी राज्य सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के पूर्व केन्द्र के पोर्टल में दी गई है. इसके कारण शेष 17 लाख किसानों को लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है. श्री शर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत हर किसान के खाते में साल में तीन बार दो-दो हजार रुपए की राशि भेजी जा रही है, जिसकी पहली किस्त जून के महीने तक किसानों के खातों में डाली गई है, वहीं दूसरी किस्त जो कि 31 अक्टूबर तक दी जानी है, वह भी 14 लाख किसानों को मिल चुकी है. शेष बचे किसानों के खाते में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक राशि मिल जाएगी. तीसरी किस्त की प्राप्ति मार्च 2020 तक तय है. श्री शर्मा ने कहा कि 6 हजार रुपए का मजाक उड़ाने वाले कांग्रेसियों को पता होना चाहिए कि यदि यह राशि प्रदेश के सम्पूर्ण 34 लाख किसानों को मिलेगी तो 7-7 सौ करोड़ की तीन किस्तों में राज्य के किसानों को आपात खर्च हेतु साल में 21 सौ करोड़ रुपए प्राप्त होंगे.

http://VIDEO : CRPF जवान बोला- देश के लिए जान दे सकता हूं, तो परिवार के लिए बन सकता हूं पान सिंह तोमर

श्री शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के एक प्रवक्ता बिना जानकारी मात्र सियासत कर रहे हैं. उन्हें अपना अध्ययन बढ़ाना चाहिए आखिरकार किसान सम्मान निधि को लेकर किसानों के बीच असंतोष क्यों? यही वह कांग्रेस  है जो लोकसभा चुनाव से पूर्व किसान सम्मान निधि को लेकर मजाक उड़ा रही थी. लेकिन अब किसानों में इस योजना की लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस भी दबाव में है. प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को 34 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए जल्द ही शेष 17 लाख किसानों के कृषि भूमि का रकबा, उसकी ऋण पुस्तिका, किसानों के बैंक खातों की सम्पूर्ण जानकारी केन्द्र सरकार के पोर्टल में डाली जाये जिससे प्रदेश के सभी किसानों को योजना का लाभ मिल सके. केन्द्र सरकार के नाम पर राजनीति बंद करके भ्रामक बयानबाजी से बाज आना चाहिए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now