रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव हेतु स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है. भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सरकारी स्कूल में व्याख्याता के पद पर तैनात थीं. जब निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया उसी दिन दोपहर बाद ही सावित्री मंडावी ने टीचर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि भाजपा से भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को चुनाव लड़ाया जाएगा. नेताम को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है.
https://कैश फॉर टिकट मामले में आप विधायक के PA समेत 3 गिरफ्तार
ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर से साल 2008 में विधायक रह चुके हैं. मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं. आदिवासी संगठनों में इनकी पैठ अच्छी मानी जाती है. इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव में है. नेताम की समाज में पैठ का फायदा भाजपा को मिल सकता है. बता दें कि भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक मनोज कुमार मंडावी का 16 अक्टूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. बाद इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया. निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना 10 नवम्बर को जारी कर दिया है. पांच दिसम्बर को मतदान होगा. आठ दिसम्बर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा.
https://शादी का दबाव डाल रही थी प्रेमिका, शादीशुदा प्रेमी ने मारकर तालाब में फेंका







