नई दिल्ली. बिहार के वैशाली जिले में बाइक सवार अपराधियों ने कांग्रेस नेता राकेश कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव रोज की तरह शनिवार सुबह जिम के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने हाजीपुर के सिनेमा रोड के पास उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि राकेश को चार गोलियां लगी हैं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही, एसपी मौके पर पहुंचे. एसपी को देखते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया.
http://गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
जिसके बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ भागकर अपनी जान बचाई. पथराव से पुलिस के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही लोगों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की. शहर में जबरन दुकानों को भी बंद कराया. चौराहों पर सड़क जाम करने के साथ ही लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया है कि हत्या का वजह का अभी पता नहीं चल सका है. घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं और आसपास के दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि वैशाली में तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर, हमेशा अपराध और अपराधियों के खिलाफ सोशल साइट पर राकेश यादव आवाज बुलंद करते थे
http://बौने कलाकार नत्थू दादा का निधन, ‘मेरा नाम जोकर’ से की थी फिल्मी कैरियर की शुरूआत
Bihar: Congress leader Rakesh Yadav shot dead in Vaishali by unidentified assailants.Police begin investigation
— ANI (@ANI) December 28, 2019









