আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया की कोरोना से मौत

Published on: April 18, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. कांग्रेस नेता एवं रायगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया का रविवार को निधन हो गया. कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कुछ दिनों से रायगढ़ में उनका इलाज चल रहा था. रोहिणी राठिया धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाकारूमा निवासी थे. आदिवासी नेता होने के कारण उनके क्षेत्र में उनकी खासी पकड़ थी. बताया जा रहा है कि रोहिणी राठिया पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे और रायगढ़ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. कुछ दिन पहले उनको ऑक्सीजन बेड पर रखा गया था. वहीं धीरे-धीरे हालात बिगड़ती गई और रविवार सुबह उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की खबर से बाकारुमा के अलावा उनकी पार्टी में भी शोक की लहर है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर ने उनके मृत्यु के समाचार को पुष्ट करते हुए इसे बहुत दुखद बताया है.

http://कोरोना के चलते JEE Main 2021 अप्रैल सेशन की परीक्षा टली

मास्क पहनने को अपने जिंदगी की आदत बना लें : कलेक्टर

राजनांदगांव. कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि भीड़ में जाने से बचें. कोविड-19 से सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित करें कि एक ही स्थान पर सब्जी, फल और अन्य सामग्री न खरीदना पड़े. इसके लिए लॉकडाउन के दौरान सभी होम डिलिवरी या ठेला वालों से मदद लेकर सब्जी खरीदें. बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें. कोरोना को हराने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें. मास्क अभी हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. आइए मास्क पहनने को अपने जिंदगी की आदत बना लें. यह समय देश, प्रदेश और समाज के लिए फर्ज निभाने का है. अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें. साबुन से बार-बार हाथ धोएं, सेनेटाइजर का उपयोग करें तथा दो गज की दूरी के नियमों का पालन करें.

http://उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now