रायगढ़. नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. जानकारी के अनुसार रायगढ़ नगर निगम का बजट सत्र चल रहा है. रोज की तरह वार्ड 27 से पार्षद संजना शर्मा भी बुधवार को उसमें शामिल हुई थीं. बाद वह घर पहुंची. बताया जा रहा है कि देर रात ही उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था. हालांकि उन्होंने क्या खाया इस संबंध में कोई जानकारी किसी को नहीं है. उनकी ओर से भी किसी को नहीं बताया गया था.
https://मुख्यमंत्री ने चार नए अनुविभाग और 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ
भाई ने जब गुरुवार दोपहर उन्हें उल्टी करते देखा तो उन्हें जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली. बाद संजना को दोपहर करीब ढाई बजे आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों सहित कांग्रेस नेता व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शाम को पार्षद संजना शर्मा के घर उनके कमरे की तलाशी लेने के लिए पहुंची. वहां पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद पूरे परिवार सहित नगर निगम में शोक का माहौल है.
https://शिक्षा विभाग ने मंजू पटेल को ‘हमारे नायक’ सम्मान से नवाजा







