रायगढ़. विकासखंड खरसिया के प्राथमिक शाला बड़े देवगांव में पदस्थ शिक्षिका मंजू पटेल 30 मार्च 2022 को cgschool.in वेबसाइट में हमारे नायक के रूप में चयनित हुई हैं. कलेक्टर भीम सिंह और जिला शिक्षाधिकारी आरपी आदित्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शिक्षिका मंजू पटेल के द्वारा 100 दिवसीय भाषा पठन एवं गणितीय कौशल कार्यक्रम हेतु प्रथम सप्ताह से ही सक्रिय रुप से प्रयास किया जा रहा है. बच्चे निर्धारित अधिगम को प्राप्त कर पाए इस हेतु उन्होंने राज्य एवं जिला परियोजना कार्यालय के दिए हुए निर्देशानुसार स्व-स्फूर्त होकर बच्चों के साथ गतिविधियां जारी रखीं. संबंधित शिक्षिका के द्वारा 100 दिवसीय भाषा पठन एवं गणितीय कौशल कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के भाषा एवं गणित की गतिविधियां अपने विद्यालय में संचालित की जा रही है.
https://नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा
बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने सिखाने का कार्यक्रम अनवरत रूप से जारी है. शिक्षिका के द्वारा गतिविधि के माध्यम से भाषा पठन एवं गणितीय कौशल कार्यक्रम को अपने विद्यालय में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है. शिक्षकों के द्वारा बच्चों से इसकी पुस्तिका भी तैयार कराई जा रही है जो कि 14 सप्ताह पूर्ण होने पर पुस्तिका बनकर तैयार हो जाएगी. शिक्षिका के द्वारा इन गतिविधियों के माध्यम से सौ दिवसीय भाषा पठन एवं गणितीय कौशल कार्यक्रम संचालित करने से विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति में भी अपेक्षित रूप से सुधार देखा गया है. भाषा पठन एवं गणितीय कौशल की गतिविधियां अत्यंत रुचिकर हैं जिससे बच्चे स्वाभाविक रूप से खेल-खेल में सीखना चाहते हैं. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जोड़कर हम उनके लिए निर्धारित अधिगम लक्ष्य को आसानी और सुगमता के साथ प्राप्त कर सकते हैं. शिक्षिका मंजू पटेल के इन कार्यों से ग्राम बड़े देवगांव के पालक विद्यालय को अपेक्षित सहयोग दे रहे हैं.
https://Realme C31 भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम जानकर नहीं होगा यकीन
जनपद पंचायत खरसिया के जनपद पंचायत अध्यक्ष मेहत्तर उरांव ने शिक्षिका की प्रशंसा करते हुए उनके शैक्षिक प्रयासों की सराहना की है. इनके प्रयास के परिणाम स्वरूप इनके विद्यालय में अध्ययनरत नन्हे बच्चों ने शासन द्वारा निर्धारित अधिगम को प्राप्त करने में सफलता पाई है. श्रीमती मंजू पटेल एक मेहनती शिक्षिका हैं और इन्होंने शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर परिणाम देने के लिए अथक परिश्रम किया है. उनके इस सफलता पर शिक्षा विभाग के जिला अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं समस्त संकुल समन्वयक, प्रधानपाठकों और विकासखंड के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है. मंजू पटेल से उनकी इस उपलब्धि पर चर्चा करने पर उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री साहू को दी.
VIDEO : अक्षरा सिंह के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया गर्दा https://t.co/wUCKI26DBa
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 31, 2022







