पिथौरा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी जिला महासमुंद के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष करण दीवान के नेतृत्व में आज शहीद बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई. साथ ही छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र पूर्व मंत्री तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास महंत की पुण्य तिथि के अवसर पर स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए. जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कार्यक्रम को अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए हमारे नेताओं ने अपने प्राणों का सहर्ष न्यौछावर किया उन्हे अपना आदर्श मानते हुए समाज के कल्याण का, जनहित का कार्य करें ताकि समाज का कोई भी वर्ग शोषण का शिकार न हो और युवाओं और कांग्रेसजन से अपील की कि शहीद परिवार का हमेशा सम्मान करें और जितना हो सके उतना उनकी मदद करें.
http://संयुक्त संचालक और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अंचल के स्वतंत्रता सेनानी परिवार के बुद्धेश्वर डड़सेना ने अपने संबोधन में तीनों शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डाला. सभा को पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने शहीद चंद्रशेखर की आजादी में योगदान को रेखांकित किया. कार्यक्रम को सरपंचगण देवसिंह दीवान ग्राम मुढ़ीपार, लक्की साहू ग्राम घोघरा, देवराज ठाकुर ग्राम अरंड, युगल यादव कसहीबहरा, कमलेश बारीक प्रतिनिधि किशनपुर, उपसरपंच पूनम मानिकपुरी जो खुद स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य हैं पूर्व पार्षद शीतला समाज अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा ने भी कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
http://कनकी-भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था 8 क्विंटल गांजा, गिरफ्तार
इस अवसर पर जनपद सदस्य लेखराम दीवान, पवन राते, एल्डरमैन काशीराम शर्मा, अरविंदर छाबड़ा, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला, मोहन बरिहा, पवन साहू, रामदास मानिकपुरी, नारायण साहू, गोविंद मिरी, टीकाराम साहू, मंगलू मिरी, गयात्रु यादव, फिरोज खान, पार्षद राजू सिन्हा, लोकेश ध्रुव, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विकास शर्मा, पिलेश्वर सेन, पुष्पराज डड़सेना, मोतीलाल जांगड़े, जीतेश यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक महामंत्री शैलू डड़सेना तथा आभार प्रदर्शन प्रभारी महामंत्री दिनेश नामदेव ने किया.
रिलीज होते ही छाया सलमान अली का गाना ‘खुदा के बाद’ https://t.co/OanjE0hZr7
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 23, 2021







