बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह ने पलारी विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र सलौनी में गबन की शिकायत दर्ज की गई है. जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गबन करने वाले संबंधित प्रबंधक एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में सेवा सहकारी समिति सलौनी अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र सलौनी के द्वारा धान खरीदी का कार्य किया गया है. खाद्य विभाग द्वारा 29 अप्रैल को धान उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन संयुक्त जांच दल (राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं बैंक के अधिकारी/कर्मचारियों) द्वारा कराया गया.
https://कार से 9.20 लाख रुपए की उठाईगिरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
जिसमें धान उपार्जन केन्द्र सलौनी में भौतिक सत्यापन में कुल परिदान उपरांत धान के स्टॉक में 1606.71 क्विंटल धान एवं 9932 नग बारदाना की असामान्य कमी पाई गई. जो गबन एवं अफरा-तफरी की श्रेणी के अंतर्गत आता है एवं समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए दिए गए शासकीय राशि का दुरुपयोग है. जिसे कलेक्टर डोमन सिंह के द्वारा गंभीरता से लेते हुए आदेशित किया गया है कि गबन एवं अफरा-तफरी के दोषियों धान उपार्जन केन्द्र सलौनी के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार ठाकुर, फड़ प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय नेताम, मुकर्दम उमाशंकर बंजारे, पंजी संधारक (पूर्व फड़ प्रभारी) प्रवीण कुमार डहरिया, बारदाना प्रभारी राहुल ठाकुर के विरुद्ध जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित बलौदाबाजार शाखा रोहांसी के शाखा प्रबंधक भारत लाल साहू के माध्यम से तीन दिवस के भीतर प्रथम सूचना रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए.
https://लंदन में राहुल बोले- भारत अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है
साथ ही उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को निर्देशित किया गया है. साथ ही दोषियों के चल-अचल सम्पति से उपरोक्त गबन की राशि की वसूली भी पृथक से की जाएगी. धान खरीदी केन्द्र सलौनी के द्वारा 31 लाख 17 हजार 17 रुपए समर्थन मूल्य की राशि एवं 8 लाख 99 हजार 758 रुपए उच्चानुदान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदत्त राशि तथा 4 लाख 73 हजार 930 रुपए बारदाने का मूल्य इस प्रकार कुल 44 लाख 90 हजार 705 रुपए की राशि के धान का गबन किया गया है.
सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना ‘जीना जरूरी है’ रिलीज, फैंस हुए भावुक https://t.co/KaHMKhdnkO
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 21, 2022







