আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गाजियाबाद वीडियो मामला : स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Published on: June 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की बुरी तरह से पिटाई के बाद उसकी दाढ़ी काटने के मामले में वायरल वीडियो का मुद्दा गरमाता ही जा रहा है. अब दिल्ली में इस विवाद को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, ट्विटर इंडिया के मनीष माहेश्वरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत दिल्ली के तिलग मार्ग थाने में कराई गई है, आरोप है कि गाजियाबाद में हुई बुजुर्ग के साथ पिटाई के मामले में इन सभी ने भड़काऊ ट्वीट किया. एडवोकेट अमित आचार्य द्वारा ये शिकायत दर्ज कराई गई है. इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

http://चाणक्य नीति : सुखी जीवन चाहते हैं तो जरूर रखें इस बात का ध्यान

वीडियो में दाढ़ी वाले बुजुर्ग की कुछ युवकों द्वारा पिटाई की जा रही थी. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. इसी के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को गलत करार दिया. गाजियाबाद पुलिस इस मामले में पहले ही ट्विटर, ट्विटर इंडिया समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिसको लेकर काफी विवाद हो रहा है.  गाजियाबाद पुलिस ने इस पूरे विवाद के पीछे ताबीज़ खरीद को लेकर अनबन का कारण बताया था. हालांकि, बाद में बुजुर्ग शख्स ने अपने एक बयान में कहा कि वह ताबीज से जुड़ा काम नहीं करता है. मारपीट करने वालों ने उस पर जय श्री राम का नारा बोलने का दबाव बनाया.

http://2021 Jaguar F-Pace भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now