আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 Jaguar F-Pace भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: June 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. 2021 Jaguar F-Pace को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 69.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है. यह पहली बार जब कंपनी ने अपनी इस क्रॉसओवर में कई बड़े अपडेट्स दिए हैं.2021 Jaguar F-Pace फेसफिफ्ट भी भारत में सिंगल R-Dynamic S-ट्रिम में उपलब्ध है. हालांकि, यह पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स में मिलेगा. इसका 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन 244 bhp की मैक्सिमम पावर और 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

DAP में सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी, डीप ओसियन मिशन को भी मंजूरी

वहीं, इसका डीजल इंजन 198 bhp की मैक्सिमम पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही मॉडलों में ZF-सोर्स वाला 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन बतौर स्टैंडर्ड मिलता है इसमें एक विस्तृत उभार वाला मजबूत बोनट है. इसमें बड़ा 11.4-इंच का टचस्क्रीन इफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है. इसमें पावर रिक्लाइन के साथ रो 2 सीट, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इंटरएक्टिव ड्राइवर डिस्प्ले और फिक्स्ड पैनोरमिक रूफ शामिल हैं. बढ़े हुए ग्रिल में जगुआर का हेरिटेज लोगो लगा हुआ है, जिसमें ‘डायमंड’ का विवरण है, जबकि साइड फेंडर वेंट में लीपर सिंबल है.

http://रामायण के ‘सुमंत’ का निधन, कई फिल्मों में भी किया था काम

इसमें फिर से किए गए एयर इंटेक और डार्क मेश विवरण के साथ एक नया फ्रंट बम्पर अधिक सशक्त उपस्थिति के लिए नए एफ-पेस को चौड़ा बनाता है. डबल जे डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) सिग्नेचर के साथ नए सुपर स्लिम ऑल-एलईडी क्वाड हेडलाइट्स बेहतर रिज़ॉल्यूशन और ब्राइटनेस देते करते हैं. पीछे की तरफ, नई स्लिमलाइन लाइट्स हैं, जिसे पहले ऑल-इलेक्ट्रिक आई-पेस में देखा गया था, ताकि वाहन की चौड़ाई के साथ तालमेल बैठाया जा सके. नया बंपर डिजाइन और नया टेलगेट भी इसे देखने में बेहतर बनाता है और इसे ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ रूप प्रदान करता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now