नई दिल्ली. कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मुंबई के नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) कोर्ट से जमानत मिल गई है. बता दें कि शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था. पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे. भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. रविवार को सबसे पहले भारती और हर्ष को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई.
http://शख्स का ऐसा बैडलक, पहले डेंगू-मलेरिया फिर कोरोना हुआ और अब सांप ने काटा
दो ड्रग पेडलर्स के साथ भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई. बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि दो पेडसर्स की रिमांड एनसीबी को मिल गई है. कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था. बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है.
http://छत्तीसगढ़ के विमानतलों में होगी यात्रियों की कोविड स्क्रीनिंग










