रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर और बस्तर के कमिश्नरों और कलेक्टरों को आदेश भेजकर रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूर्व में जारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार कोरोना स्क्रीनिंग संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं. यह निर्देश देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए जारी किया गया है.
http://100 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा
दाई-दीदी क्लीनिक में 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज
रायपुर. मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित दाई दीदी क्लीनिक में आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 100 से अधिक महिलाओं ने अपना इलाज कराया. इलाज कराने आए महिलाओं ने दाई-दीदी क्लीनिक को अपने मोहल्ले में देखकर खुशी जाहिर की और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपना उपचार कराया. महिलाओं ने दाई-दीदी क्लीनिक शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है्र महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पहाड़ी चौक, गुढ़ियारी में दाई-दीदी क्लीनिक में 12 गर्भवती माताओं, 21 किशोरी बालिकाओं सहित 100 से अधिक महिलाओं का इलाज किया गया. इनमें से 38 महिलाओं की शुगर, बीपी और ब्लड टेस्ट किया गया. एक महिला का ई.सी.जी भी किया गया.
http://पुलिस का काम आम जनता को परेशान करना नहीं होना चाहिए : गृहमंत्री







