আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वॉलीबॉल स्पर्धा के दौरान कॉलेज के छात्र की ब्रेन हेमरेज से मौत

Published on: September 28, 2019
---Advertisement---

खरसिया. एमजी कॉलेज में अध्ययनरत बीएससी फाइनल के विद्यार्थी सूरज जाटवर की शनिवार को आकस्मिक मौत हो गई. चक्कर आने पर प्रोफ़ेसर्स ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उग्र छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. वहीं प्रिंसिपल पीसी घृतलहरे ने बताया कि यह आकस्मिक घटना कॉलेज के समीप स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुई. छात्र बीएससी अंतिम वर्ष का नियमित विद्यार्थी था. परंतु ना तो यह छात्र एनसीसी कैडेट था और ना ही इसने स्पर्धा में हिस्सा लिया था.

http://वनभूमि की झाड़ियों को काटकर अतिक्रमण, दो गिरफ्तार

वहीं वॉलिंटियर के रूप भी इनकी हिस्सेदारी नहीं थी. वहीं टीआई सुमतराम साहू के अनुसार एमजी कॉलेज में चल रही राज्य स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता देखने डभरा ब्लॉक के ग्राम तुलसीडीह निवासी सूरज जाटवर आया हुआ था. वहीं कॉलेज के बगल में स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास चार लड़की एवं एक अन्य लड़के के साथ दौड़ दौड़ कर एक दूसरे को छूने का खेल खेल रहा था, इसी दौरान सूरज को चक्कर आया, उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया. वहीं शासकीय अस्पताल में मौत की पुष्टि हो जाने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया, जहां डॉक्टर ने ब्रेनहेमरेज से छात्र की मृत्यु होना बताया.

http://सचिन ने की पानी से भरी पिच पर बल्लेबाजी, VIDEO देख फैंस हुए हैरान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now