আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वनभूमि की झाड़ियों को काटकर अतिक्रमण, दो गिरफ्तार

Published on: September 28, 2019
---Advertisement---

पिथौरा/कसडोल. अर्जुनी वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने दो ग्रामीणों को वनभूमि की झाड़ियों को काटकर अतिक्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि वन भूमि में पेड़-पौधों को काट कर ग्रामीणों द्वारा पहले अतिक्रमण कर लिया जाता है इसके बाद इस भूमि को अपना कब्जा बताकर उसके अधिकार पत्र की मांग करने संबंधी एक खबर प्रमुखता से ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ ने प्रकाशित की थी. वन परिक्षेत्र अधिकारी टीआर वर्मा ने ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ से चर्चा करते हुए बताया कि वन भूमि में ग्रामीणों द्वारा अधिकार पत्र मिलने की लालच में लगातार जंगल काटकर कब्जा करते हैं. जिससे लगातार घट रहे वन रकबे की रोकथाम के लिए वे लगातार वन भूमि में पेड़-पौधों को काटकर अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं.

http://रानू मंडल ने अब उदित नारायण के साथ रिकॉर्ड किया गाना, देखिए VIDEO

अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत नगेड़ी के संरक्षित वन कक्ष क्र 320 में झाड़ियों को उखाड़कर एवं बांस वृक्षारोपण को काटकर वहां अतिक्रमण की जानकारी मिलते ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. अतिक्रमणकारी बाबूलाल पिता संतराम पटेल (46), नन्द कुमार (36) को भारतीय वन अधिनियम एवं लोक संपत्ति नुकसानी निवारण की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार बाबूलाल पटेल ने 0.146 हेक्टयर भूमि की झाड़ियों को जबकि नंदकुमार पटेल ने 0.132 हेक्टयर भूमि की झाड़ियों एवं बांस वृक्षारोपण को काटकर अतिक्रमण किया था. जिससे वन एवं पर्यावरण को 86724 रुपए की क्षति हुई. श्री वर्मा के अनुसार इस तरह की कार्रवाई एवं अवैध शिकार करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. वन क्षेत्र में वन अपराधों को सख्ती से रोका जाएगा.

http://दो दिन में निपटा लें ये काम, नहीं तो बेकार हो जाएगा आपका PAN कार्ड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now