আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कॉलेज ने निर्मित की डिप्रेशन की स्थिति, उच्च शिक्षामंत्री के गृहनगर में ही घोर लापरवाही

Published on: October 23, 2020
---Advertisement---

रायगढ़. खरसिया के गर्ल्स कॉलेज-स्टॉफ की गंभीर लापरवाही से एक छात्रा को देर तक कश्मकश एवं अवसाद की स्थिति का सामना करना पड़ा. बता दें कि उत्तर पुस्तिकाएं पोस्ट ऑफिस के माध्यम से जमा की जा रही हैं. वहीं गर्ल्स कॉलेज खरसिया के स्टाफ ने बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा को 22 अक्टूबर देर शाम लगभग 7 बजे मोबाइल कॉल के माध्यम से कहा कि आपकी उत्तर पुस्तिकाएं कॉलेज में जमा नहीं हुई हैं, यदि आप परीक्षा से वंचित नहीं होना चाहती हैं तो सुबह 9 बजे तक उत्तर पुस्तिका जमा करें. ऐसे में छात्रा चिंतित हो गई, क्योंकि उसने 9 अक्टूबर को पोस्ट ऑफिस से गर्ल्स कॉलेज को स्पीड पोस्ट किया था. परेशान होकर पालक फूलसिंह डनसेना ने तत्काल यह जानकारी हमें दी.

http://‘एथेनॉल बनाने की मंजूरी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाए छत्तीसगढ़ सरकार’


वहीं पोस्ट ऑफिस खुलने पर सुबह उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर देने की बात कॉलेज स्टाफ को कह कर, छात्रा एवं पालक को संतोष देने का प्रयत्न किया. वहीं विषम स्थिति यह बनी कि महा-सप्तमी के अवकाश में पोस्ट ऑफिस बंद मिली. ऐसे में पोस्टल डिविजनल ऑफिसर सुनील मीणा से बात कर परेशानी बताई गई, तो उन्होंने जानकारी दी कि 9 तारीख को सबमिट किया गया स्पीडपोस्ट 10 तारीख को कॉलेज में डिलीवर कर दिया गया है. देर तक छात्रा एवं पालक के साथ असमंजस की स्थिति बनी रही. वहीं 23 अक्टूबर को लगभग 12 बजे भी छात्रा को कॉलेज बुलाया गया. वहीं जब पालक फूलसिंह डनसेना ने कॉलेज पहुंचकर बताया कि उत्तर पुस्तिका पोस्ट ऑफिस द्वारा डिलीवर कर दी गई है, तब कहीं जाकर कॉलेज स्टाफ ने स्वीकार किया कि हां.. हां.. कॉपी मिल गई है.

http://Hero ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगा 210 किमी



हालांकि प्रिंसिपल नत्थानी ने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई त्रुटि नहीं होने दी जाएगी तथा किसी भी छात्रा को परीक्षा से वंचित नहीं होने दिया जाएगा. इस मामले से यह बात साफ तौर पर कही जा सकती है कि गर्ल्स कॉलेज के स्टाफ द्वारा गंभीर लापरवाही बरतते हुए पोस्ट ऑफिस अथवा डायरेक्ट जमा की गई कॉपियों की सही एंट्री नहीं की जा रही है. ऐसे में इस विषम स्थिति का सामना करते हुए तथा अपना 1 वर्ष बर्बाद होता सोचकर छात्रा ने खाना पीना छोड़ दिया वहीं तमाम रात जागती रही, चिंता ने उसे बीमार भी कर दिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now