আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसान पंजीयन के नाम पर उगाही, पटवारी की सामूहिक शिकायत

Published on: November 20, 2019
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर जनचौपाल में मंगलवार को बिलाईगढ़-कसडोल विकासखण्ड के स्कूलों में पदस्थ अतिथि शिक्षकों ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि विगत 4 महीनों से उन्हें तनख्वाह नहीं मिली है. कलेक्टर ने संबंधित बीईओ के प्रति नाराजगी जाहिर की और दो दिन में अनिवार्य रूप से वेतन भुगतान कर व्यक्तिगत रूप से सूचित करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने तहसीलदार को उनका आवेदन भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कसडोल तहसील के अमरूवा हल्का के पटवारी के विरूद्ध ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायत की है. उन्होंने कहा कि किसान पंजीयन के नाम पर प्रति पर्ची 350 रुपए रिश्वत के तौर पर उगाही की है. मुख्यालय कभी आती नहीं और ना ही रहती हैं. कलेक्टर ने एसडीएम कसडोल को इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं.

http://मुख्यमंत्री की घोषणा, बेमेतरा जिले मे स्थापित होगा इथेनॉल प्लांट

बलौदाबाजार तहसील के ग्राम लटुवा की पुन्नीबाई ने विश्वकर्मा बीमा योजना के अंतर्गत दावा राशि दिलाने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपए श्रम विभाग द्वारा स्वीकृत हो चुका है. वेबसाईट में भुगतान दिखा रहा है, लेकिन उनके खाते में राशि जमा हुई नहीं है. कलेक्टर ने इसकी जांच कर सहायता राशि हितग्राही के खाते में तत्काल जमा करने कहा है. कंजी के सरपंच ने जनचौपाल में आवेदन देकर उप अभियंता पर स्वीकृत सीसी रोड का प्राक्कलन नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 45 दिन बीत जाने के उपरांत भी प्राक्कलन नहीं दिया गया है. कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए ईई आरईएस को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. लवन तहसील के ग्राम डोंगरा निवासी हरिशंकर ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि उनके घर के सामने छतराम यादव वगैरह ने अवैध कब्जा करके उनके आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया है.

http://जियो ने किया टैरिफ बढ़ाने का ऐलान, सभी प्लान्स हो जाएंगे महंगे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now