नई दिल्ली. वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान महंगे करने का ऐलान किया है. हाल ही में रिलायंस जियो ने Non Jio कॉलिंग के लिए पैसे लेने शुरू किए हैं और इसके लिए नए पैक्स की भी शुरुआत की गई है. दूसरी टेलीकॉम कंपनियां वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने भी 1 दिसंबर से टैरिफ की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. ये बढ़ी हुई कीमतें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों पर ही लागू होंगी. रिलायंस जियो ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा है, ‘मीडिया रिपोर्ट्स में जैसा कहा जा रहा है, हम समझते हैं कि TRAI टेलीकॉम टैरिफ को लेकर कंसल्टेशन प्रॉसेस शुरू करने वाला है.
http://दोस्तों के साथ निकला था वापस नहीं लौटा, बोरे में मिली लाश की शिनाख्त
दूसरे ऑपरेटर्स की तरह हम भी सरकार के साथ काम करेंगे और रेग्यूलेटरी रिजीम को मजबूत करेंगे ताकि भारतीय कस्टमर्स के फायदे के लिए इंडस्ट्री मजबूत हो सके. अगले कुछ हफ्तों में हम टैरिफ की कीमतें बढ़ाएंगे. फिलहाल कंपनी ने ये नहीं कहा है कि किस प्लान में कितने रुपए बढ़ाए जाएंगे, लेकिन जल्द ही इसका भी ऐलान कर दिया जाएगा. सभी कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाने के पीछे सरकार द्वारा वसूले जाने वाले AGR का ही हवाला दिया है. हालांकि वोडाफोन आईडिया और एयरटेल को ज्यादा पैसे देने हैं.
http://VIDEO : ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर रिलीज, मराठा योद्धा के अवतार में छा गए अजय










