আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम कमलनाथ ने किया इस्तीफे का ऐलान

Published on: March 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. इस्तीफे के ऐलान से पहले कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा याद रखे कि कल और परसो भी आएगा. सब सच्चाई सामने आएगी. कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने 22 विधायकों को बंधक बनाया और ये पूरा देश बोल रहा है. करोड़ों रुपए खर्च कर खेल खेला जा रहा है. एक महाराज और उनके 22 साथियों के साथ मिलकर साजिश रची. इसकी सच्चाई थोड़ी समय में सामने आएगी. सीएम कमलनाथ ने कहा कि हमने तीन बार विधानसभा में अपनी बहुमत साबित की.

http://7 साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों को एक साथ दी गई फांसी

भाजपा की ओर से जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है, जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी. कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे कार्यों के खिलाफ साजिश की, पहले दिन से ये लोग हमारी सरकार गिराना चाहते थे. इस्तीफे के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया और कहा कि हमने आम लोगों के लिए काम किया, लेकिन ये भाजपा को रास नहीं आया. हमारी सरकार पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा. भाजपा ने किसानों के साथ धोखा कियास लेकिन हमें उनके लिए काम नहीं करने दिया.

http://पीएम मोदी ने की जनता कर्फ्यू की अपील, कहा- 22 मार्च को घर पर ही रहें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now