जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दूसरे दिन शनिवार को सर्किट हाउस जांजगीर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने बैठक में कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, कल ही शिकायत पर एक प्राचार्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए. स्कूलों में पढ़ाई अच्छे से होनी चाहिए. शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे और पूरे समय तक स्कूल में रहें. इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें. अधिकारी इसका औचक निरीक्षण करें. जो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित है उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें. शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए. स्वामी आत्मानंद स्कूल का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराना है. उन्होंने शिक्षक की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए.
https://गुजरात में 150 स्थानों पर छापेमारी, ATS और GST का जॉइंट ऑपरेशन
नए खुले स्वामी आत्मानंद स्कूल में अगले शिक्षा सत्र से पूर्व इन्फ्रास्ट्रक्चर का सारा काम पूरा करें. सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत और सुधार का काम करना है, पैच रिपेयर में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें. ब्लैक स्पॉट पर जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं. उन्होंने कहा कि अधिकारी अच्छे से कार्य करें, जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरा निर्वहन करें। शासकीय कार्यों को लेकर आने वाले किसान, आवेदक आएं तो समय से उनको उनका समाधान मिले. वे निराश होकर न जाएं. सभी अधिकारी-कर्मचारी को अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करें. उन्होंने कहा अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन में वर्क ऑर्डर पेंडिंग है उसकी स्वीकृति लेकर काम शुरू कराएं. यदि कार्य गुणवत्ताविहीन है तो काम निरस्त करें और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करें.
https://जब बच्चों ने मुख्यमंत्री से कहा- सर, अवर पैरेंट्स आर वेरी हैप्पी बिकॉज ऑफ यू







