আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम भूपेश ने दिखाई संवेदनशीलता, CRPF जवान के मामले में कार्रवाई के निर्देश

Published on: October 8, 2019
---Advertisement---

सुकमा. सीआरपीएफ जवान प्रमोद कुमार के समस्याओं के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है. उन्होने सुकमा कलेक्टर को फोन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि एक जवान को अपनी जमीन बचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने कलेक्टर चंदन कुमार को पूरे मामले में हाथरस कलेक्टर से सम्पर्क करने कहा. इस निर्देश के बाद कलेक्टर ने यूपी के हाथरस कलेक्टर प्रवीण लग्ज़र से बात की. बताया गया है कि हाथरस कलेक्टर ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है. बता दें कि सुकमा जिले में पदस्थ सीआरपीएफ जवान प्रमोद कुमार ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था, जो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उसने पैतृक जमीन चाचा द्वारा छीने जाने की बात कही थी. उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी.

http://सीएम भूपेश ने की गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने की

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा. टेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल इलाके में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. बस्तर आईजी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया की सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है.

http://बंदियों को कोर्ट ले जा रहे पुलिसकर्मियों ने रास्ते में पी शराब, दो निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now