रायपुर. सीएम भूपेश बघेल ने कवासी लखमा के किसानों के कर्ज माफ़ नहीं करने के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ़ किया जा चुका है. हमने केवल एक बार कर्ज माफ़ करने का वादा किया था, जिसे हमने निभाया भी. बार-बार कर्जमाफ़ी नहीं होगी. श्री बघेल आज सुबह झारखंड और उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुए. हवाईअड्डे पर मौजूद मीडियकर्मियों के सवालों के जवाब में उपरोक्त बातें कही. उन्होने कहा कि केवल बस्तर और बाकी नक्सल क्षेत्रों में मैन्युअल टेंडर होगा.
http://VIDEO : पागलपंती का ट्रेलर रिलीज, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले. भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल में गोडसे और मुंह पर गांधी है, ये नहीं चलेगा. बता दें कि सोमवार को आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने धमतरी में चर्चा के दौरान कहा था कि छत्तीसगढ़ में अब किसान कर्जमाफी का दूसरा एपिसोड अब नहीं होगा. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना अच्छी बात नहीं है. अब कोई कर्जमाफ नहीं होगा. मंत्री ने कहा कि हम भाजपा जैसे नहीं हैं. किसानों को पूरे 5 साल धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य मिलेगा.
http://कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही, खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित







