रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर रहे हैं. सीएम भूपेश ने सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्चयन्तु श्लोक के साथ अपना बजट भाषण शुरू किया. बजट में इस बार शिक्षाकर्मियों को बड़ी राहत दी गई है. प्रदेश में 16 हजार शिक्षकों का संविलियन होगा. एक जुलाई 2020 में 2 साल पूरा करने वाले शिक्षकों का संविलियन होगा. सीएम भूपेश बघेल ने बजट भाषण में बताया कि प्रदेश में अब तक एक लाख 21 हजार शिक्षकों का संविलियन किया जा चुका है. बाकी शेष बचे 16 हजार शिक्षकों का एक जुलाई 2020 को संविलियन किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार कोई नए कर प्रस्ताव नहीं है. प्रदेश की जनता पर किसी तरह का बोझ नहीं बढ़ाया गया है.
http://कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज, छेड़छाड़ और मारपीट का है आरोप
राष्ट्रपति ने राज्य सरकार के आतिथ्य की सराहना की
रायपुर. भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने बिलासपुर प्रवास के दौरान मिले आतिथ्य सत्कार की सराहना की है. उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन के विजिटर्स बुक में लिखा है कि- “छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में ठहरने का उनका अनुभव सुखद रहा. छत्तीसगढ़ राज्य सरकार और इस भवन से जुड़े सभी लोगों के सेवा भाव और सत्कार की मैं सराहना करता हूं.”उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अष्ठम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर थे. इस दौरान वे छत्तीसगढ़ भवन में ठहरे थे. दीक्षांत समारोह के लिए निकलने से पहले राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ भवन के विजिटर्स बुक में अपना संदेश लिखा.
http://पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी का निशाना- नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया को नहीं







