नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेप के बाद होने वाली हत्याओं पर असंवेदनशील बयान दिया है. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बच्चियों के साथ में रेप हो रहे हैं. जब से फांसी की सजा को कर दिया है, उसके बाद से बच्चियों की हत्याएं बहुत ज्यादा होने लगी हैं. रेप करने वाला देखता है कि यह गवाह बन जाएगी मेरे खिलाफ, वे रेप भी करते हैं और बच्चियों की हत्या भी कर देते हैं. यह बहुत बड़ा चलन में पूरे मुल्क में देख रहा हूं. जो रिपोर्ट आ रही हैं, वह बहुत खतरनाक चलन हैं.
https://18 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, स्कूल कैंपस में सभी आइसोलेट
बता दें कि रेप पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर सियासी संग्राम बढ़ता जा रहा है. सीएम अशोक गहलोत के रेप पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि उनका बयान उनकी मानसिकता को दिखाता है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का हाथ बलात्कारियों के साथ है. भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा है कि क्या वो इस बयान को लेकर अशोक गहलोत पर कार्रवाई करेंगी.
https://‘हर हर शंभू’ गाकर विवादों में फंसी फरमानी नाज ने अब गाया ‘हरे हरे कृष्णा’









