नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम केजरीवाल को कल से हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. वे अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे. कल दोपहर से सारी मीटिंग कैंसिल कर दी गई और सीएम केजरीवाल ने किसी से मुलाकात नहीं की. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल को हल्के लक्षण हैं. उन्हें कोरोना है या नहीं ये कल टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा.
http://परेश जी… स्वामीनाथन कमेटी के प्रस्ताव को अमल में लाने भाजपा पर क्यों नहीं बनाते दबाव : सांखला
बीते 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 9983 नए मामले, 206 की मौत
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 9983 नए मामले सामने आए हैं जबकि 206 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 256611 हो चुकी है. इनमें 125381 एक्टिव केस हैं जबकि 124094 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक 7135 लोगों की हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 महामारी द्वारा भारत पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश है.
http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, कल से खुलेगी मोदी सरकार की ये स्कीम









