रायपुर. चित्रकोट विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख को एक निर्दलीय प्रत्याशी धरमूराम कश्यप ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली. इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख के बाद अब 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं. रिटर्निंग अधिकारी इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने आज शेष प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया. रिटर्निंग अधिकारी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी बोमड़ा मंडावी को ’वर्ग में हल जोतता किसान’ चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया है.
http://INDvSA : दूसरे दिन का खेल खत्म, मयंक-रोहित के बाद गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
इसी तरह इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजमन बेंजाम को ’हाथ’, भारतीय जनता पार्टी के लच्छूराम कश्यप को ’कमल’, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के हिड़मो राम मण्डावी को ’बाल और हॉंसिया’, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के लखेश्वर कवासी को ’कोट’ और निर्दलीय प्रत्याशी रितिका कर्मा को ’सेब’ चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया है. बता दें चित्रकोट विधानसभा सीट दीपक बैज के सांसद बनने के बाद से खाली पड़ी है जिसके लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा. जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. चित्रकोट में कुल 1 लाख 67 हजार 722 मतदाता है.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना







