बस्तर. चित्रकोट उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम को 17 हजार से अधिक वोटों से बड़ी जीत मिली है. इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा के लच्छूराम कश्यप को कांग्रेस के 62 हजार 50 वोटों के मुकाबले 44 हजार 197 वोट मिले हैं. चित्रकोट उपचुनाव के बाद विधानसभा में अब भाजपा मुक्त बस्तर हो गया है. बस्तर संभाग की विधानसभा की सभी 12 सीटों पर अब कांग्रेस का कब्जा है. चित्रकोट उपचुनाव के तहत गुरुवार को जगदलपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना हुई.
http://VIDEO : दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग-ऐक्शन का फिर से मिलेगा डोज
सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में शुरू से ही कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम को बढ़त रही. बस्तर संभाग में हाल ही में हुए दंतेवाड़ा उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को बड़ी जीत मिली थी. देवती कर्मा ने 11 हजार से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को हराया था. इसके बाद अब चित्रकोट उपचुनाव में भी कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट करते हुए लिखा- दंतेश्वरी माई की जय.
http://शासकीय सेवकों की पदोन्नति में लगी रोक हटी, पदोन्नति नियम में संशोधन की अधिसूचना जारी
दंतेश्वरी माई की जय।#चित्रकोट_उपचुनाव #ElectionResults2019
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 24, 2019







