আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी का ऐलान- 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Published on: December 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को सावधान रहने की जरूरत है और सभी देशवासियों को मास्क पहनने का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त एक लाख 40 हजार आईसीयू बेड हैं, जबकि ऑक्सीजन समेत 5 लाख बेड हैं. इसके साथ ही देश में अब तक 141 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. पीएम मोदी ने कहा कि ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे हालात में हमें सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशा-निर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है और दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन.

https://कृषि कानूनों पर कृषि मंत्री बोले- एक कदम पीछे हटे हैं, हम फिर आगे बढ़ेंगे

आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है. पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा. अगले साल 3 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी. वहीं, एहतियात की दृष्टि से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी शुरू की जाएगी. इसकी शुरुआत अगले साल 10 जनवरी से की जाएगी. उन्होने कहा कि 60 साल से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प भी उपलब्ध होगा. ये भी 10 जनवरी से शुरू होगा.

https://संसदीय सचिव ने बुजुर्गों को कंबल बांटकर लिया आशीर्वाद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now