सुकमा. ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो मंगलवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए. सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घायल सहदेव का हाल जानने कलेक्टर और एसपी पहुंचे. सुकमा में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अब जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रहा था. बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था. इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था इस इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं. सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई है. सुकमा में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर कर दिया गया है.
https://Okaya Faast Electric Scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली में वाहन चालक एवं भृत्य के रिक्त पदों की होगी भर्ती
मुंगेली. जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली के स्थापना में वाहन चालक एवं भृत्य के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती की जाएगी. जिला एवं सत्र न्यायालय में चयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस हेतु भारतीय नागरिकों से 31 जनवरी 2022 शाम 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय के वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/mungeli का अवलोकन किया जा सकता है.
https://कोरोना की एंटीवायरल दवा Molnupiravir और 2 नई वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी







