আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Okaya Faast Electric Scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज

Published on: December 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल ने नोएडा में आयोजित EV Expo 2021 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Faast लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 90,000 रुपए है. कंपनी के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक करने के लिए टोकन के तौर पर सिर्फ 1,999 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे. बुकिंग के लिए ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल के नज़दीकी डीलरशिप पर जाकर सम्पर्क कर सकते हैं. साथ ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी बुकिंग कर सकते हैं.

https://TVS Apache RTR 165 RP लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्पोर्टी लुक के साथ पेश किया है. साथ ही कंपनी ने इसमें LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स और सिंगल सीट का इस्तेमाल किया है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, डे-टाइम रनिंग लाइट्स और दूसरे कई शानदार फीचर्स हैं. कंपनी का कहना है कि Okaya Faast को एक बार चार्ज करने पर 150-200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और इसकी अधिकतम स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इस ई-स्कूटर में 4.4kw लीथियम बैटरी लगी है. इसका मुकाबला ओला के एस1 और एस1 प्रो से है.

https://48MP सेल्फी कैमरे के साथ Tecno Camon 18 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now