नई दिल्ली. एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बच्चा खेलते-खेलते जिंदा सांप निगल गया. गनीमत रही कि बच्चे की मां ने सांप की पूंछ बच्चे के मुंह में देख ली. उन्होने तत्काल पूंछ पकड़कर बाहर खींच लिया. मामला उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्मिची थाना क्षेत्र के भोलापुर का है, यहां तब अचानक हड़कंप मच गया जब एक साल का बच्चा खेल-खेल में जिंदा सांप निगल गया. उसकी मां ने सांप की पूंछ पकड़कर बच्चे के मुंह से बाहर खींचा. बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका एक साल का बेटा शनिवार सुबह घर पर खेल रहा था. बच्चे के पास अचानक सांप का एक बच्चा आ गया.
http://एक्टर जयप्रकाश रेड्डी का निधन, तेलुगू इंडस्ट्री में शोक की लहर
इसके बाद बच्चे ने उस सांप के बच्चे को मुंह में रख लिया और सांप धीरे-धीरे अंदर जाने लगा. बच्चे की मां ने जैसे ही देखा, उसने आनन-फानन सांप की पूंछ पकड़कर बाहर निकाला. तब तक सांप के बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे के मुंह से निकाले गए सांप के बच्चे की लंबाई सात इंच थी. उधर, डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करने के बाद तत्काल उसका उपचार शुरू कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है. थोड़ी देर के बाद उसे उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है.
http://रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समूह की महिलाएं ‘ओज’ नाम से बना रहीं लेमन ग्रास टी









