नई दिल्ली. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशखेर राव के आधिकारिक बंगले में रहने वाले एक पालतू कुत्ते हस्की की बिमारी के बाद मौत हो गई. जिसके बाद पशु चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने एनिमल केयर क्लिनिक के डॉक्टर लक्ष्मी और डॉक्टर रंजीत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और 11 (4) के तहत मामला दर्ज किया है. बुधवार शाम तक 11 महीने का पालतू कुत्ता हस्की बिलकुल ठीक था. शाम को वह अचानक बीमार हो गया.
http://सरकार अपना सभी वायदे क्रमवार पूरा कर रही : द्वारिकाधीश
जिसके बाद मुख्यमंत्री के बंगले पर काम करने वाले कर्मचारियों ने हस्की के बीमार होने की सूचना उसके डॉक्टर रंजीत को जाकर दी. जांच में डॉक्टर रंजीत ने पाया कि हस्की को 101 डिग्री का बुखार है. जिसके बाद उन्होंने पहले उसे दवा दी और फिर एनिमल केयर क्लिनिक में शिफ्ट कर दिया. हालांकि हस्की ने क्लिनिक में दम तोड़ दिया. मुख्यमंत्री के आवास पर पालतू कुत्तों के संचालक आसिफ अली खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और क्लिनिक के प्रभारी द्वारा लापरवाही के कारण कुत्ते की मौत हो गई. इधर, मामले पर भाजपा की राज्य इकाई ने भी प्रतिक्रिया दी है और इस केस को एक विडंबना बताया है.
http://ओपीडी में रजिस्ट्रेशन शुल्क 5 रुपए, पर लिया जा रहा 10 रुपए









