रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में चार नए अनुविभाग और 23 नई तहसीलों का शुभारंभ किया. जगदलपुर जिले में तोकापाल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मरवाही, सूरजपुर जिले में भैयाथान, गरियाबंद जिले में मैनपुर को नया अनुविभाग बनाया गया है. बिलासपुर जिले में सीपत और बोदरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सकोला (कोटमी), जांजगीर-चांपा जिले में अड़भार, रायगढ़ जिले में सरिया और छाल, कोरबा जिले में बरपाली, अजगरबहार और पसान, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चांदो, रघुनाथनगर और डोरा-कोचली, सूरजपुर जिले में बिहारपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सुहेला और भटगांव, दुर्ग जिले में अहिवारा, बेमेतरा जिले में नांदघाट, उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सरोना, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बारसूर, बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर, नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर और कोहकामेटा को नई तहसील बनाया गया है. यहां तहसील कार्यालय बनेंगे.
https://शिक्षा विभाग ने मंजू पटेल को ‘हमारे नायक’ सम्मान से नवाजा
राज्य शासन द्वारा सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक की नियुक्ति
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) एवं अन्य योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों के संपादन के लिए मनोज कुमार तिवारी को सामाजिक अंकेक्षण इकाई का संचालक नियुक्त किया गया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.
https://नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा







