नई दिल्ली. सिंगर सुनिधि चौहान का नया गाना ‘इश्क तेरा मेरा’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इश्क तेरा मेरा एक लव सॉन्ग है, गाने के जरिए बताया गया है कि प्यार हरेक जीव के लिए सबसे बड़ी चीज है. यह हर उस शख्स को पसंद आएगा, जो प्यार के रोमांचक सफर पर बढ़ने का ख्वाब देखता है. हृदय गट्टानी ने सिंगर सुनिधि चौहान के साथ मिलकर इस गाने को गाया है. इस गाने के बोल शिवांगी तिवारी ने लिखे हैं, जिसे हृदय ने प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कंपोज भी किया है.
http://‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज़, देशप्रेम से सजी है फिल्म
गाने को सलीम सुलेमान के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है. गाने का गीत-संगीत युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. गाने में नए जमाने के धुन, लोगों को अच्छा एहसास कराएगी. गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स गाने की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- सुनिधि चौहान एक लिविंग लीजेंट हैं. वे किसी भी तरह का गाना गा सकती हैं. अगर श्रेया आज के दौर की लताजी हैं तो सुनिधि आशाजी हैं. एक ने लिखा- क्या खूबसूरत गाना है. सुनिधि और हृदय ने कमाल कर दिया है.
http://अक्षरा सिंह का हिंदी गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज, हो रहा वायरल










