नई दिल्ली. गौहर खान और जैद दरबार की 25 दिसंबर को शादी के बाद, सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. अब अपने वेडिंग रिसेप्शन में अपने ही गाने पर डांस करते गौहर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को गौहर की दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में गौहर इश्कजादे फिल्म के अपने गाने झल्ला वल्लाह पर ठुमके लगाते देखी जा सकती हैं. उनके साथ उनकी सहेली भी हैं. गौहर की सहेली ने जैद संग गौहर के निकाह के बाद की तस्वीरें भी शेयर की है.
http://रहाणे का बेहतरीन शतक, दूसरे दिन भारत का स्कोर 277/5
तीनों इस तस्वीर में बेहद शानदार लग रहे हैं. दुल्हन के लिगास में गौहर कमाल की लग रही हैं. वहीं जैद भी हैंडसम नजर आ रहे हैं. वहीं एक और वीडियो में गौहर भारी भरकम लहंगे में एक पल का जीना गाने पर भी जबरदस्त डांस करती देखी जा सकती हैं. डिस्को लाइट्स के बीच उनका यह परफॉर्मेंस भी शानदार है. रिसेप्शन में गौहर ने मरून कलर का लहंगा पहना हुआ था. वहीं निकाह में वे गोल्डन-क्रीम शरारा के साथ हैवी जूलरी में नजर आईं. देखिए वीडियो-
http://गिफ्ट देने आया कोरोना संक्रमित सांता क्लॉज, 157 बीमार, 18 की मौत










