बिलासपुर. शाहरुख खान की हिट फिल्म चक दे इंडिया में को-स्टार कोमल चौटाला की भूमिका अदा करने वाली चित्राशी रावत अब छत्तीसगढ़ की बहू बनने जा रही हैं. फिल्म प्रेममयी से एक-दूसरे के करीब आए रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ उनकी शादी होगी. वैवाहिक रस्में भी 4 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निभाई जाएंगी. इसके लिए शहर के निजी होटल में जोरदार तैयारी चल रही है.धुवादित्य रायपुर के रहने वाले हैं और फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक हैं, जो मुंबई में रहते हैं. दोनों पहली बार प्रेममयी के सेट में एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाई थी.
https://BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद : SC का केंद्र को नोटिस, तीन हफ्तों में मांगा जवाब
शूटिंग के दौरान ही उनके बीच दोस्ती हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. ध्रुवादित्य ने रेडियो मिर्ची के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था. बाद मुंबई में सेटल हो गए. उन्होंने वेब सीरीज के साथ ही कई फिल्मों में काम किया. वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. बता दें कि चित्राशी रावत अपने अभी तक के करियर में ‘फैशन’, ‘लक’, ‘तेरे नाल लव हो गया,’ ‘प्रेम मायी’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके साथ ही वो टीवी शो ‘F.I.R’ में इंस्पेक्टर ज्वालामुखी चौटाला की भूमिका के लिए भी काफी फेमस हैं.
https://Selfiee का सॉन्ग ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ रिलीज, फैंस को याद आए पुराने दिन







