रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को रिकॉर्ड 1052 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 341, दुर्ग से 228, राजनांदगांव से 57, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 37, रायगढ़ से 36, सरगुजा से 34, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 30-30, कोरबा से 21, नारायणपुर व कांकेर से 20-20, जशपुर से 19, सूरजपुर से 17, बिलासपुर से 16, बालोद से 15, कोंडागांव से 14, धमतरी व कबीरधाम से 13-13, बलौदाबाजार से 9, गरियाबंद, मुगेली व बीजापुर से 8-8, महासमुंद व बस्तर से 6-6, बेमेतरा व बलरामपुर से 4-4 हैं.
जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 554 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 8 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 18637 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6726 है. वहीं अब तक 11739 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 172 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://लगावेलू जब लिपिस्टिक गाकर नेहा कक्कड़ ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल
आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी : भूपेश
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं. उन्होने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली. राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है.
http://लेडी डॉक्टर की हत्या : पहले गला दबाया, फिर चाकू से किए कई वार
136 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 1052.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ej38KooF09
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 20, 2020
916 new #COVID19 cases, 554 recoveries & 4 deaths reported today. Total number of positive cases stands at 18501, including 6594 active cases, 11739 recovered cases and 168 deaths till date.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/Vmxgmbexn9
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 20, 2020







