रायपुर. भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी के जन्मदिन पर तीन रंग का केक काटने पर कांग्रेस द्वारा एफआईआर की मांग करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की संकुचित मानसिकता का परिचायक है. उन्होने कहा कि सरकार में आने के बाद कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी के फर्क से शर्मिंदा कांग्रेस के नेता जनहित के मुद्दों से भटकाने और अपनी नाकामी छिपाने भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग कर रहे हैं.
http://जिला स्तरीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, पिथौरा ने झलप को 5 विकेट से हराया
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के एक्सपायरी नेताओं का सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और राजनीतिक उपस्थिति दिखाने का यह एक संकुचित मानसिकता के साथ किया गया दूषित प्रयास है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम का पाठ हमें पढ़ाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबां में झकना चाहिए. यही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारत की अखंडता के साथ छेड़छाड़ करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कश्मीर के बिना भारत का नक्शा शेयर किया था. उन्होने कांग्रेस से पूछा है कि क्या कांग्रेस कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा मानती है, जो भारत के नक्शे से कश्मीर को गायब कर दिया था?
http://यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका, बाजार में घूमकर खपाते थे, 3 गिरफ्तार
यह वही कांग्रेस है जो पहले अपराध करती है और फिर अपराध छिपाने ट्वीट डिलीट करती है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि ट्वीट डिलीट करने से अपराध नहीं छिपता, यह बात कांग्रेस को समझ लेनी चाहिए. सर्वाधिक समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस के नेता जो 370 और 35ए पर केवल राजनीति करते रहे, उन्हें आत्म चिंतन करना चाहिए, श्री श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित ही कांग्रेस को आज उसकी जमीन खिसकने का अंदाजा हो रहा है. उन्होने अब कांग्रेस नेताओं को संकुचित राजनीति से बचने और देश व प्रदेश हित के कार्यों में ध्यान देने की नसीहत दी है.
ICC ने चुनी दशक की सर्वश्रेष्ठ वनडे, टेस्ट और टी-20 टीम, धोनी-कोहली का दबदबा https://t.co/QksaRAPy23
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 27, 2020







