আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के आवेदन 15 दिसंबर तक होंगे जमा

Published on: November 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक मुख्य परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए परीक्षा आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक जमा होंगे. स्वाध्यायी और अवसर परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ 31 दिसम्बर तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि आवेदन पत्र मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in  पर ऑनलाइन जमा किए जाएंगे. शुल्क गत वर्ष अनुसार ही निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि समस्त छात्र निर्धारित समय-सीमा में मुख्य परीक्षा 2020-21 के लिए आवेदन करें.

http://कोमाखान, खल्लारी में उप तहसील, बागबाहरा में रजिस्ट्री और व्यवहार न्यायालय की हो स्थापना : स्मिता


विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन 26 दिसम्बर तक

दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए 25 जनवरी 2021 से 01 फरवरी 2021 तक विभागीय परीक्षा निर्धारित किया गया है. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर तथा अंबिकापुर संभाग के आयुक्त द्वारा नियत स्थानों पर विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जिले से विभागीय परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक विभागीय अधिकारी/कर्मचारी 26 दिसम्बर तक संभागायुक्त कार्यालय में आवेदन प्रेषित कर सकते है. संबंधित अधिकारी/कर्मचारी परीक्षा के लिए विभाग अनुसार विषय का चयन कर सकते हैं.

http://लॉकडाउन में मोदी सरकार द्वारा किए गए सेवा का फल है बिहार का जनादेश : पीयूष

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now