नई दिल्ली. बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे हाल ही में एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन की वजह से विवादों में घिरे थे. चेतन ने स्टिंग में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का जिक्र किया था. उन्होंने कई विवादित बातें भी कही थीं. बाद से उनके पद पर संकट बना हुआ था. चेतन ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को इस्तीफा सौंपा. रिपोर्ट के मुताबिक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. यह उनका चीफ सेलेक्टर के तौर पर दूसरा कार्यकाल था. चेतन शर्मा का हाल ही में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था. इसमें चेतन ने टीम इंडिया एक पूर्व कप्तान की फिटनेस को लेकर बड़ा राज खोला था.
https://बेकाबू भीड़ को देखते हुए कुबेरेश्वर धाम में रोका गया रुद्राक्ष वितरण
उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष से जुड़ा खुलासा किया था. चेतन ने हार्दिक पांड्या को लेकर कहा था कि वे कप्तानी के लिए कई बार उनके घर मिलने आ चुके हैं. चेतन के स्टिंग के बाद बीसीसीआई उन पर एक्शन लेना चाह रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक यही वजह रही कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी चेतन का बतौर चीफ सेलेक्टर यह दूसरा कार्यकाल था. इससे पहले वे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से पद से हटाए गए थे. लेकिन उन्हें हाल ही में दोबारा चीफ सेलेक्टर बनाया गया. चेतन ने स्टिंग ऑपरेशन में खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर कई बड़े राज खोले थे.
https://पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद











