আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़िया और ज्यादा पी रहे, पैसा कमा रहे बाहरी : अग्नि

Published on: December 13, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम छिन्दौली (झलप) में युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों और आयोजक युवाओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने नशावृत्ति के खिलाफ युवाओं को आगे आने का आह्वान किया. उन्होने कहा कि अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. प्रतिस्पर्धात्मक आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय खेल है. खेल भावना के साथ अच्छी लगन और सच्ची मेहनत हो तो अंचल कस्बों के इन्हीं खिलाड़ियों में से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलते हैं. श्री चंद्राकर ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य देता है.

https://सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो का सफल परीक्षण

जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि तन, मन स्वस्थ रहे. नशा इसमें बड़ी बाधा है. नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है. छत्तीसगढ़िया तो और ज्यादा पी रहे हैं. बच्चों पर भी नशे का दुष्प्रभाव पड़ रहा है. और जो नशा बेचकर पैसा कमा रहे हैं वो गैर छत्तीसगढ़िया बाहरी लोग हैं. उन्होने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे की इस प्रवित्ति को रोकना है और यह युवा ही कर सकते हैं. हमारी माताएं-बहनें अपने सामूहिक प्रयासों से नशे की प्रवित्ति को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं, युवा भी आगे आएं. इस मौके पर श्री चंद्राकर ने छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम और छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील उपस्थित ग्रामीणों से की.

https://शराबी पति ने टांगी से वार कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

कार्यक्रम को जनपद सदस्य प्रतिनिधि तुलसी साहू, सरपंच प्रतिनिधि अश्वनी टोंड्रे ने भी संबोधित किया. युवा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष खिलेश बबलू कुर्रे ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 टीमों की एंट्री हो चुकी है. ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. वहीं मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नारायण नामदेव, पूर्व पार्षद राजू साहू, जनपद सदस्य गंगा तुलसी साहू, जय मां चंडी महिला समिति की पिंकी सोनी, सुशीला सोनी, पुष्पा सोनी, सुनीता नारंग, गौरीबाई कुलदीप, सरिता सोनवानी सहित घनश्याम जोगी, कोमल घिरे, चंद्रकुमार कुर्रे, मुकेश कुर्रे, पुनीत नाग, युवा स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य तथा खिलाड़ी मौजूद थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now