कोरबा. एक युवक ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी जयपाल बंजारे शराब पीने का आदी है. उसकी करीब 10 साल पहले सोमकुंवर (32) से शादी हुई थी. दोनों के एक बेटा और एक बेटी है. बताया जा रहा है कि जयपाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था. सोमकुंवर भी उसके चरित्र पर संदेह करती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात जयपाल शराब पीकर घर पहुंचा.
https://वैक्सीन की प्रभावशीलता कम कर सकता है ओमिक्रॉन, WHO ने किया आगाह
उस समय बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे. जबकि जयपाल के पिता अपने काम पर गए थे. इस दौरान एक बार फिर शराब के नशे में जयपाल अपनी पत्नी से विवाद करने लगा. दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा तो जयपाल अंदर से टांगी उठा लाया और सोमकुंवर के गर्दन पर वार कर दिया. हमले में सोमकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई. बाद जयपाल ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जयपाल को गिरफ्तार कर लिया.
https://हरनाज कौर संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत के नाम खिताब







