रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया सहित 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया है. इसमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मां, उसके भाई और सौम्या चौरसिया के भाई का नाम भी शामिल है. ईडी ने करीब साढ़े पांच हजार पेज के चार्जशीट में सभी के खिलाफ आरोपों और लेन-देन के सबूतों का ब्यौरा अदालत के सामने रखा है. ईडी की चार्जशीट में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग, संदीप कुमार नायक, कारोबारी दीपेश टांक और राजेश चौधरी के खिलाफ भी इस आरोप पत्र में ब्यौरा दिया गया है। इन आरोपियों की कस्टोडियल रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद इनको अदालत में पेश किया गया था. जहां से इन लोगों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
https://स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला ASI को है बाइपोलर डिसऑर्डर
चार्जशीट में सौम्या चौरसिया, शिवशंकर नाग, संदीप नायक, दीपेश टांक, अनुराग चौरसिया (सौम्या का भाई), कैलाश तिवारी (सूर्यकांत की मां), रजनीकांत तिवारी (सूर्यकांत का बड़ा भाई), राजेश चौधरी आरोपी बनाए गए हैं. इनकी अगली पेशी 14 फरवरी को होनी है. इस बीच आरोप पत्र में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मां कैलाश तिवारी, उनके भाई रजनीकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया के खिलाफ भी आरोप लगाए हैं. इन तीन व्यक्तियों से ED कई बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. अधिकारियों ने बताया कि ED ने अस्थायी रूप से 17.48 करोड़ की 51 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है. जो सौम्या चौरसिया और अन्य के स्वामित्व में हैं. अवैध कोयला लेवी उगाही के इस मामले में अब तक कुल मिलाकर 170 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है.
https://बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बैन पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार







