আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय लूटकर चंद्राकर राजनीतिक पाखंड का निर्लज्ज प्रदर्शन कर रहे : रूपकुमारी

Published on: August 3, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष और पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने महासमुंद में मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता व अनुमति को लेकर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर द्वारा लिए जा रहे श्रेय को राजनीतिक पाखंड का निर्लज्ज प्रदर्शन बताया है. श्रीमती चौधरी ने कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू के अनथक प्रयासों व स्वास्थ्य मंत्रालय से सतत चर्चा का सुपरिणाम रहा है कि महासमुंद के मेडिकल कालेज को इस सत्र से प्रारंभ करने की अनुमति मिली है, इसलिए कांग्रेस के लोगों और जनप्रतिनिधियों को अपनी राजनीतिक बेहयाई से बाज आना चाहिए. श्रीमती चौधरी ने कहा कि झूठा श्रेय लूटने और झूठ का बाजार सजाने में कांग्रेस के लोगों को जरा भी लज्जा अनुभव नहीं हो रही है.

https://खुशी कपूर ने शेयर कर दी ऐसी कातिलाना फोटोज, मच गया हल्ला!

बात-बेबात केंद्र सरकार को कोसकर अपनी राजनीतिक आजीविका चलाने वाले कांग्रेस के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा महासमुंद में इस सत्र से मेडिकल कॉलेज खोलने की दी गई अनुमति पर अपना वृथा गाल बजाना शोभा नहीं देता. इस मेडिकल कॉलेज के खुलने का श्रेय केवल, और केवल भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों व भाजपानीत केंद्र सरकार को जाता है. श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भरोसे तो यह मेडिकल कॉलेज महासमुंद के लिए सिर्फ बनकर रह जाती. प्रदेश सरकार और उसकी चाटुकार मंडली को इस कॉलेज के लिए अपने मुंह मियां मिठ्ठू बनने से पहले अपने गिरेबां झांक लेना चाहिए. श्रीमती चौधरी ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज तो पिछले दो सत्र पहले ही खुलनी थी, लेकिन सियासी लफ्फाजियां करने वाली प्रदेश की अकर्मण्य कांग्रेस सरकार ने कॉलेज खोले जाने की न तो जरूरी औपचारिकताएं पूरी की और न ही जरूरी और बुनियादी व्यवस्था पूरी करने पर ध्यान दिया जिसके कारण पिछले दो सत्रों में महासमुंद मेडिकल कॉलेज की अनुमति तक नहीं मिली थी. प्रदेश सरकार ने तो अब भी बुनियादी व्यवस्था नहीं की है और न ही संसाधन जुटाए हैं.

https://17 गांवों की जमीनों की खरीदी-बिक्री, बटांकन और डायवर्सन पर रोक

बावज़ूद इसके केंद्र सरकार ने राज्य सरकार द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमियां दूर कर लिए जाने और संसाधन जुटा लेने की प्रत्याशा में इस कॉलेज को खोलने की अनुमति दी है. श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महासमुंद जिले को आकांक्षी जिला घोषित कर यहां मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी थी लेकिन प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोगों को शर्म महसूस करनी चाहिए कि 50 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार से मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार दो साल से एक अदद कॉलेज का इन्फ्रास्ट्रक्चर तक खड़ा नहीं कर पाई और अब आंखों की शर्म को ताक पर रखकर झूठी वाहवाही बटोर रहे हैं. कांग्रेस की प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता के चलते दो सौ छात्रों को अपने अध्ययन से वंचित रहना पड़ा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now