रायपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक गहरा अवदाब दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तर ओडिशा के ऊपर स्थित था, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम झारखंड और उससे लगे उत्तर-पश्चिम ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर आ गया है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से उत्तर मध्य प्रदेश की ओर पहुंचने की संभावना है.
https://स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था देख भड़के कलेक्टर, प्राचार्य को नोटिस के निर्देश
इधर, मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर अभी हिमालय की तराई में स्थित है. उसका पूर्वी छोर बहराइच, वाराणसी, गहरा अवदाब के केंद्र और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. इनके प्रभाव से 21 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश से लगे क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. इस बीच मौसम विभाग ने एक यलो अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर, पेण्ड्रा, मुंगेली, कोरिया और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बरसात और वज्रपात होने की संभावना है.
https://खड़खड़िया खेलते 6 पकड़ाए, सांकरा-बया क्षेत्र में गिरोह सक्रिय







